Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सछास का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने अजय सम्राट, प्रयागराज प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

प्रयागराज: समाजवादी छात्रसभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर अजय सम्राट का लखनऊ से प्रयागराज प्रथम आगमन पर सपा नेताओं कार्यकर्ताओं व विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा जगह जगह ढोल नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत।

अजय सम्राट लखनऊ से आते ही सबसे पहले अपनी कर्मभूमि छात्रसंघ भवन को प्रणाम करते हुए, शहीद लाल पदमधर जी को नमन पूर्वक याद करते हुए माल्यार्पण किया।


छात्र नेता अजय सम्राट शहर में सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया। उसके बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

एमएलसी डा. मान सिंह यादव ने कहा कि इतिहास गवाह है कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा संघर्ष को पहचान दी है और पुरस्कृत किया है। इसी क्रम में आज 5 साल के लंबे संघर्ष को और जेल यात्राओं की यातना को पहचान देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरी अखिलेश यादव जी के निर्देश पर संघर्षों की कोख से जन्मे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अजय यादव सम्राट को समाजवादी छात्रसभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।

अजय यादव सम्राट ने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि संघर्ष की इस यात्रा को हम रुकने नहीं देंगे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.इमरान का बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हैं और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बताए हुए मार्ग पर सदैव चलेंगे व ईमानदारी और लगन के साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और समाजवाद का परचम लहराएंगे। 

समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सम्राट ने समाजवादी पार्टी के समस्त नेताओं को एवं छात्र सभा से जुड़े सभी छात्रों को एवं पूरे प्रयागराज में जगह-जगह स्वागत करने वाले समस्त वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments